• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर के टोल नाकों पर लगी गाडिय़ों की लम्बी कतार

long line of vehicles at toll points in Bikaner - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। 500 रुपए के नोटों पर हाइवे और पेट्रोल पंप पर मिलने वाली छूट पिछली रात से खत्म हो गई है। रात 12 बजे से बीकानेर जिले के सभी टोल नाकों पर टोल टैक्स वसूलने की शुरुआत हो गई है। बीकानेर के टोल नाकों पर रात 12 बजे के बाद गाडिय़ों की लंबी लाइन देखी गई। यहां कुछ लोग स्वाइप मशीन से पेमेंट करते दिखे तो कुछ 2000 रुपए का नया नोट देते नजर आए। ऐसा ही कुछ नज़ारा नोखा -जोधपुर हाइवे पर भी देखने को मिला। यहां ज्यादातर लोग इस जानकारी से अनजान दिखे कि अब टोल नाकों पर भी 500 के नोट नहीं चल पाएंगे। 500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद से खुले पैसों की दिक्कत को देखते हुए देश के सभी हाइवे को 2 दिसंबर तक टोल फ्री कर दिया गया था। अब हाइवे पर टोल टैक्स दोबारा शुरू होने के बाद लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए कुछ खास इंतजाम किए गए हैं। टोल से बचे पैसे लौटाने के लिए खुले पैसों का इंतजाम करने की बात भी कही गई है। सभी टोल प्लाजा पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नई स्वाइप मशीनें पहुंच चुकी हैं। देशभर में नेशनल हाइवे पर कुल 367 टोल प्लाजा हैं। इन सभी टोल प्लाजा पर रोजाना औसतन 51 करोड़ रुपए टोल मिलता है। नोटबंदी के बाद टोल नहीं वसूलने से नेशनल हाइवे अथॉरिटी को करीब 1 हजार 238 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

यह भी पढ़े

Web Title-long line of vehicles at toll points in Bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: long, line, vehicles, toll, point, bikaner, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved