लुधियाना। चुनाव आयोग और पुलिस की सख्ती के बाद भी प्रदेश में अवैध शराब मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लुधियाना में पुलिस नाकेबंदी के दौरान देसी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार लुधियान पुलिस ने सलेम टाबरी नामक इलाके में एक टाटा 407 और तीन अन्य वाहनों में भर कर ले जा रही शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उनके द्वारा जब्त की गई शराब अवैध है या फिर वैध है। क्योंकि शक है कि शराब की खेप का उपयोग किया जाने वाला था। पुलिस के अनुसार देसी शराब 1271 पेटी पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार शराब जालंधर से लाई जा रही थी। पुलिस ने इस बात की भी जांच प्रारंभ कर दी है कि यदि यह शराब अवैध है तो किस पार्टी या उम्मीदवार के लिए यह शराब लाई जा रही थी।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope