• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

VIDEO:स्कूल में तेंदुआ,सभी की सिट्टी-पिट्टी गुम

बेंगलुरू। बेंगलुरू के व्हाइट फील्ड इलाके स्थित एक निजी स्कूल में रविवार तडके तेंदुआ घुस गया। स्कूल के सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड लिया। विबग्योर स्कूल के सुरक्षाकर्मियों ने सुबह स्कूल में तेंदुए को देखा। उसे देखते ही सभी लोग खौफजदा हो गए।
उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन के साथ ही वन विभाग को दी। शाम करीब 4.30 बजे वन विभाग के दल ने तेंदुए पर काबू पा लिया। पकडे जाने से ठीक पहले तेंदुए ने पांच लोगों पर हमला भी किया। तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के मुताबिक तेंदुआ सुबह करीब 4 बजे स्कूल परिसर में मुख्य द्वार से ही घुसा था। आपको बता दें कि इससे पहले 2012 में भी इस इलाके में तेंदुआ देखा गया था।

यह भी पढ़े

Web Title-news leopard enters bengaluru school watch cctv video KKN
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: video viral, leopard, enters, bengaluru school, watch, cctv video
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved