भीलवाड़ा। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में बुधवार को जिला कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा की अनूठी पहल के बाद कर्मचारियों में तनाव कम करने की दिशा में लाफ्टर थैरेपी का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ हास्य व्यायाम प्रशिक्षक देवेन्द्र पारीक के साथ जमकर ठहाके लगाते हुए अपना तनाव कम किया। जिला कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि हास्य व्यायाम से जहां कर्मियों का तनाव कम होगा। वहीं इनकी कार्य क्षमता बढ़ने से जनता का काम ओर आसान होगा। हास्य व्यायाम प्रशिक्षक देवेन्द्र पारीक ने लाफ्टर थैरेपी की महत्ता बताते हुए कहा कि तनाव मुक्ति का इससे बेहतर कोई साधन नहीं हैं। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन लाला राम घुघरवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर आनन्दी लाल वैष्णव सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। [ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज] [ ताना मारने पर बसाया था यह शहर] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope