कोटा। अन्नतपुरा थाना इलाके में क्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के मुताबिक विश्वकर्मा नगर में ट्रोला गाड़ी से कुछ मजदूर क्रेन को नीचे उतार रहे थे। इस दौरान एक मजदूर का संतुलन बिगड़ गया और वह क्रेन के नीचे दब गया। वहीं साथी मजदूरों ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन के नीचे से मजदूर को निकाला और मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस को मजदूर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस साथी मजदूरों से उसके बारे में पूछताछ कर रही है।
आगे तस्वीरों में देखें...
हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope