• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

होने वाली साली का अपहरण कर ज्यादती की

Kidnapped the sister of torture - Ludhiana News in Hindi

लुधियाना। घोड़ा रोड स्थित डॉ. अंबेडकर नगर निवासी युवक ने अपनी होने वाली साली को अगवा कर लिया। उत्तर प्रदेश के श्यामली शहर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके कृत्य में आरोपी की मां ने भी साथ दिया। किसी तरह वापस लुधियाना पहुंची महिला ने थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस को मामले की शिकायत दी। अब पुलिस ने आरोपी आकाश तथा उसकी मां कैलाशो के खिलाफ केस दर्ज करके दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि आठ महीने पहले उसी ने अपनी छोटी बहन का रिश्ता आरोपी आकाश के साथ तय किया था। गत 24 सितंबर की शाम वो शादी की बात करने के लिए आरोपी के घर गई। दोनों आरोपियों ने उसे चाय में कुछ मिला कर पिला दिया। जिसे पीते ही वो बेहोश हो गई। अगले दिन उसे होश आया तो खुद को श्यामली स्थित आरोपी के घर में पाया। आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। मौका पाकर वो वहां से निकल भागी और घर पहुंचकर अपने पति व परिवार को सारी घटना के बारे में बताया। पहले परिवार ने बदनामी के डर से उस बात को छिपा लिया। मगर बाद में उसके मायके परिवार के हस्तक्षेप के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। रछपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में रेड की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुक्रवार को पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Kidnapped the sister of torture
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kidnapped the sister of torture, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ludhiana news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved