रोहतक। प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सांसद दुष्यंत चौटाला अभय सिंह के बचाव में खडे़ नजर आए। उनका कहना है कि शायद ऐसा कोई सवाल आया होगा, जिसकी वजह से यह शब्द प्रयोग किया गया होगा। वहीं उन्होंने राहुल गांधी द्वारा फटा कुर्ता पहन कर चुनाव प्रचार करने को राजनैतिक ड्रामा करार दिया। दुष्यंत ने कहा कि उनकी पार्टी एसवाईएल नहर को खोदने के लिए जरूर जाएगी और अगर कोई कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो उसकी जिम्मेवार हरियाणा सरकार होगी। दुष्यंत रोहतक जिले के सांपला कस्बे में एक पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। जब भी कोई नेता आपत्ति जनक बयान देता है तो विपक्षी पार्टी हंगामा करना शुरू कर देती है। हाल ही में अनिल विज के बयान को लेकर अभय सिंह चौटाला ने राष्ट्र द्रोह का मामला दर्ज करने की मांग उठा दी। लेकिन खुद मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर गए। जब अपने नेताओं पर बात आती है तो सभी बचाव में जुट जाते हैं। ऐसा ही कुछ इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी किया। जब उनसे इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि शायद ऐसा कोई सवाल आया होगा जिसकी वजह से इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया गया होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि एसवाईएल के मामले में मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से समय नहीं ले पा रहे हैं और उनकी पार्टी एसवाइएल को खोदने के लिए जरूर जाएगी तथा अन्य दलों को भी इसमें भाग लेना चाहिए। अगर इस दौरान कोई भी अनहोनी घटना होती है तो इसकी जिम्मेवार हरियाणा सरकार होगी। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार एसवाईएल को खोदने का काम शुरू नहीं कर रही है। वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जिन अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे थे। लेकिन सरकार ने दोषी अधिकारियों को छोड़ निर्दोष अधिकारियों पर कार्यवाही ज्यादा की है और अब कुछ को क्लीन चिट देने जा रही है। इनेलो ऐसा बिलकुल नहीं होने देगी और इसका विरोध किया जाएगा। यही नहीं संसद में इसे लेकर आवाज उठाई जाएगी। साथ ही दुष्यंत ने राहुल गांधी के फटे कपड़े पहन कर चुनाव प्रचार करने को राजनीतिक ड्रामा करार देते हुए कहा। अभी तो देखिए क्या-क्या सामने आएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope