नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती 13 वर्षीया दुष्कर्म पीडि़ता से मिले। इस दौरान उन्होंने राजधानी की आम सी कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। केजरीवाल ने दुष्कर्म पीडि़ता से मिलने के बाद संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैंने लडक़ी व उसके परिवार से मुलाकात की। दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है, इसलिए इस तरह की समस्याएं बार-बार सामने आ रही हैं और ऐसी प्रत्येक घटना कानून-व्यवस्था पर लोकतांत्रिक ढंग से पूर्ण नियंत्रण होने की याद दिलाती है।’’
केजरीवाल ने यह भी कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आज राजनाथ सिंह से पूर्ण राज्य के दर्जे पर चर्चा करने के लिए समय मांगा है, लेकिन इसमें (पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने में) कुछ समय लगेगा इसलिए तब तक हमें जनता व कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साथ लेकर लोकतांत्रिक तरीके से स्थानीय दिक्कतों से निपटना होगा।’’
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope