पणजी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा में आम आदमी पार्टी
के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ने कहा, मुझे लगता है कि दोनों
पार्टियों में पति-पत्नी जैसा रिश्ता है। मिस्टर एंड मिसेज भाजपा-कांग्रेस।
वे घर में लडने वाले पति और पत्नी के जैसे हैं। वे दोनों एक-दूसरे के राज
जानते हैं।
उन्होंने अगले साल गोवा विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिए आप के
अभियान की शुरूआत की। बीजेपी और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा,किसी
ने मुझे बताया कि गोवा में (रक्षा मंत्री) मनोहर पर्रिकर के पास कांग्रेस
नेताओं की कई फाइलें थीं लेकिन उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। वह
इन फाइलों के जरिए कांग्रेस को धमकाते रहेंगे।
उन्होंने दावा किया कि दोनों पार्टियों के बीच अच्छे रिश्ते हैं और वे जनता
को मूर्ख बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा और कांग्रेस ने साथ मिल
कर लोगों को लूटा। दोनों पार्टियां माफिया हैं और वे माफिया राज चला रहे
हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope