शिमला। राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने यहां राजस्व कानून तथा प्रक्रिया पर आईएस चन्देल, आईएएस(सेवानिवृत) द्वारा हिन्दी में लिखित तीन पुस्तकों का विमोचन किया। कौल सिंह ठाकुर ने चंदेल के इस प्रयास पर उन्हें बधाई दी तथा आशा जताई कि पुस्तकें पटवारी, कानूनगों तथा राजस्व अधिकारियों के लिए सहायक सिद्ध होगी। आईएस चंदेल ने राज्य सरकार के अधीन विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की है तथा राजस्व कानून तथा प्रक्रिया में उन्हें विशाल अनुभव प्राप्त है। [@ ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
उन्होंने राजस्व विभाग में 34 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की है तथा दो सरकारी प्रकाशन एचपी लैंड कोड तथा एचपी लैंड रिकॉर्डस मेनुअल को तैयार किया, जो भूमि रिकॉर्ड के कम्प्यूटराईजेशन, थियोडोलाईट सर्वेक्षण तथा राजस्व अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने में कारगार सिद्ध हुए हैं। उन्होंने राजस्व मामलों पर अनेक पुस्तकें लिखी, जो वकीलों तथा राजस्व अधिकारियों के लिए सहायक सिद्ध हुई। संयुक्त निदेशक, राजस्व आशीष कोहली और उप-सचिव, राजस्व प्रवीण टक इस अवसर पर उपस्थित थे।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope