श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को भी तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी के अतिरिक्त मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा।
उन्होंने बताया, 22 जनवरी की शाम से 26 जनवरी के बीच एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के राज्य में सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके प्रभाव से हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को शून्य से 13.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी के अनुसार, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope