• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

करणी सेना ने निकाली आक्रोश रैली

Karni Sena rally drew outrage - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गत महीनों पहले राजकार्य में बाधा डालने व राजमार्ग रोकने के आरोप में मार्निग वॉक जाते समय पूर्व विद्यायक व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा को सीकर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने दशहरत तक राजेन्द्र गुढ़ा की रिहाई की मांग करते हुए एक विशाल बैठक का आयोजन किया था। जिसमें हजारों की संख्या में राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के जवान सहित अन्य कई संगठनों के लोग शामिल हुए थे और राजेन्द्र गुढ़ा की रिहाई नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी।
जिसके चलते मंगलवार सुबह सवा 11 राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना आक्रोश रैली का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सैकड़ो सदस्य विद्याधर नगर में स्थित पूर्व राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की समाधि पर एकत्रित हुए और वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुपहिया व चौपहिया वाहनों से कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए।
वाहन रैली से लगा जाम
विद्याधर नगर इलाके से वाहन रैली रवाना होने के कुछ देर बाद ही मुख्य मार्ग पर लम्बा जाम लग गया जो कलेक्ट्री तक रहा। यातायात जाम होने पर ट्रेफिक पुलिस ने बड़ी मुश्किल से यातायात को सुचारू कराया। वहीं आक्रोश रैली को देखते हुए कलेक्ट्री पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया।



यह भी पढ़े :धनतेरस पर खरीदे पीतल के बर्तन, मिलेगा13 गुना फल

यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक

यह भी पढ़े

Web Title-Karni Sena rally drew outrage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karni, sena, rally, drew, outrage, jaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved