• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जावेद जाफरी कर सकते हैं सपा का प्रचार

Javed Jaffrey can propagate SP for up election - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में मतदाताओं को आकर्षित करने की होड़ तेज हो चुकी है। पिछले चुनाव बताते हैं कि राजनैतिक दलों ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए फिल्म कलाकारों का सहारा लेने से भी गुरेज नहीं किया। इस बार फिल्म अभिनेता जावेद जाफरी समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए प्रचार कर सकते हैं।सूत्र ने बताया, अभिनेता जावेद जाफरी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम और नीतियों से खासे प्रभावित हैं। वह मुख्यमंत्री के लिए मैदान में भी उतर सकते हैं। अभी हाल ही में फिल्म विकास परिषद के सदस्य विशाल कपूर से जावेद जाफरी ने मुलाकात की है।

सूत्र के अनुसार, यदि अखिलेश चाहेंगे तो वह उनके लिए जनता के बीच जा सकते हैं। हालांकि, जावेद जाफरी खुद अब चुनाव मैदान में उतरने के कतई इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने अभी कुछ समय पूर्व राजभवन में हुए कार्यक्रम में मीडिया के सामने भी मुख्यमंत्री के कामों को सराहा था।

राजभवन में जिस प्रकार से उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ की थी, उससे राजनैतिक हलकों में यह कयास लगाया जा रहा है कि वह अखिलेश के लिए वोट भी मांग सकते हैं। फिल्म विकास परिषद के सदस्य विशाल कपूर से हुई उनकी मुलाकात को इस दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

जावेद जाफरी आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर लखनऊ से पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

आईएएनएस

[@ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Javed Jaffrey can propagate SP for up election
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: javed jaffrey, can propagate, sp, up election, samajwadi party, up election, up elction 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved