जालोर। तीन दिवसीय जालोर महोत्सव का बुधवार को शोभायात्रा के साथ भव्य आगाज हुआ। हनुमान शाला स्कूल से जिला कलक्टर अनिल गुप्ता और विधायक अमृता मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा हनुमान शाला से रवाना होकर हरिदेव जोशी सर्किल, अस्पताल चैराहा, राजेन्द्र नगर और कॉलेज तिराहा होते हुए स्टेडियम पहुंची। जहां जालोर और बालोतरा के गैर नृतकों ने परम्परागत वेश भूषा में नृत्य कला का प्रदर्शन किया। वहीं बालिकाएं उत्साह व उमंग से मंगल कलश लिए चल रही थी। शोभायात्रा में बैड के साथ जालोर की ऐतिहासिक वीर गाथा का गीत कण-कण बोला जय जालोर जय जालोर गुंजायमान रहा। शोभायात्रा का रास्ते में लोगों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। सजे-धजे ऊंट व घोड़े शोभायात्रा की शान बने हुए थे। वहीं स्वच्छ भारत अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के नारे लिखे तख्तियां लेकर चल रहे बालक भी संदेश देते दिखे। [@ इस मंदिर में बसंत पंचमी से होली तक प्रस्फुटित होता है प्रेम का पराग] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope