• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर की टावर कंपनी से वसूला एक करोड़ रुपए का राजस्व

Jaipur revenue of Rs one crore recovered from the tower company - Kota News in Hindi

कोटा। नगर निगम सीमा क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर व पोल एंटीना लगाने वाली कंपनियों से निगम ने राजस्व वसूली के प्रयास तेज कर दिए हैं। निगम की राजस्व शाखा ने जयपुर की एक कंपनी से निगम सीमा में लगे उसके मोबाइल टावर के लिए 18 प्रतिशत ब्याज राशि सहित एक मुश्त 1 करोड़, 14 लाख 51 हजार 400 रुपए राजस्व वसूली की है। कंपनी ने इस राशि का ड्राफ्ट मंगलवार को निगम आयुक्त समिति के अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली को सुपुर्द किया। निगम को राजस्व में मोबाइल टावर पोल एंटीना मद में मिली अब तक की यह बड़ी राशि है। निगम के कार्यवाहक आयुक्त राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि यह राजस्व राशि जयपुर की इंडस टावर्स लिमिटेड से वसूल की गई है। इस कंपनी के निगम सीमा में 79 मोबाइल टावर सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए थे।
निगम राजस्व समिति अध्यक्ष व पार्षद महेश गौतम लल्ली व सदस्य देवेंद्र चौधरी ने बताया कि राजस्व टीम ने निगम सीमा में लगे मोबाइल टावर व एंटीना को चिन्हित करने के लिए चलाया सर्वे पूरा कर लिया है। राजस्व अधिकारी कीर्ति कुमावत, राजस्व निरीक्षक विजय अग्निहोत्री व टीम ने चलाए सर्वे अभियान में करीब 200 अवैध मोबाइल टॉवर व एंटीने चिन्हित किए है। यह टावर भारती हैक्साकोम लिमिटेड, एयरटेल, रिलायंस जीओ, रिलायंस कम्यूनिकेशन व व्योम नेटवर्क कंपनी के है। इन सभी कंपनियों को नोटिस जारी कर राजस्व जमा करवाने के लिए पाबंद किया है। इन सभी से निगम कोष में करीब डेढ़ करोड़ का राजस्व ओर जमा हो सकेगा।

[# परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur revenue of Rs one crore recovered from the tower company
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur revenue, of rs one crore, recovered, from the tower company, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved