• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हॉकी खिलाड़ी जय कुमार सम्मानित

Jai Kumar hockey player honored - Mandi News in Hindi

मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ;बालद्ध मंडी के जमा दो कक्षा के होनहार हॉकी खिलाड़ी जय कुमार ने जालंधर में आयोजित अंडर-19 अखिल भारतीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के हॉकी वर्ग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया तथा विद्यालय का नाम उंचा किया। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य परस राम सैणी ने होनहार खिलाड़ी जय कुमार को बधाई दी।
उन्होंने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र कुमार के प्रयत्नों को सराहा जिनके मार्गदर्शन में इस उदीयमान खिलाड़ी ने इस उपलब्धि को प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने विद्यालय के छात्रों को पढ़ाई तथा खेल के क्षेत्र में उच्च कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता विजय गुप्ता तथा स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान नीलिमा ने भी होनहार खिलाड़ी को बधाई दी।

[@ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगा आदमखोर तेंदुआ]

यह भी पढ़े

Web Title-Jai Kumar hockey player honored
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hockey, player, honored, mandi news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved