नई दिल्ली। आप के विधायक एक के बाद एक मुसीबत में फंसते जा रहे हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार के एक और विधायक पर मुसीबतों की रेड पड़ी है। आयकर विभाग ने बुधवार सुबह दक्षिण दिल्ली के छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर के घर-दफ्तर और फार्म हाउस पर छापेमारी की है। आयकर का यह छापा सिर्फ करतार सिंह के फॉर्म हाउस पर ही नहीं, बल्कि छतरपुर में रहने वाले पांच अन्य लोगों को ठिकानों पर भी पड़ा है। करतार समेत सभी पांच लोग प्रोपर्टी से जुड़े व्यवसायी हैं। हाल ही में महिलाओं के अभद्रता की शिकायतों में आप विधायकों के घिरने के बीच आयकर विभाग की छह्वापेमारी का यह पहला मामला सामने आया है। आप नेता दिलीप पांडे ने बुधवार सुबह ट्वीट कर करतार सिंह के फॉर्म हाउस पर छापेमारी की पुष्टि की।
जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स के अधिकारी सुबह 8:30 बजे विधायक के आवास पहुंचे। दिल्ली में 11 जगहों पर आयकर विभाग सर्च ऑपरेशन कर रही है, जिसमें 100 से अधिक अधिकारी जुटे हुए हैं। विधायक से आयकर अधिकारी उनके आवास पर पूछताछ कर रहे हैं। करतार सिंह तंवर की 20 कंपनियां हैं, जो जांच के दायरे में हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope