• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बदमाशों ने लोहा व्यापारी को मारी गोली



आगरा। इस शहर में ये हो क्या रहा है। बदमाश हर रोज कई-कई बार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। व्यापारियों को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनैौती दे डाली। लोहामंडी में लोहा व्यापारी सिद्धार्थ जैन निवासी खतैना को आज सुबह बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें जीजी हॉस्पिटल, संजय प्लेस में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिद्धार्थ जैन स्कूल से अपने बच्चों को छोड़कर आ रहे थे। खतैना रोड पर पल्सर बाइक सवार दो बदमाश आए और गोली मार दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक बदमाश भाग गए। गोली उनके कंधे के पास रीढ़ की हड्डी में लगी है। अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार व्यापारियों का विश्वास खो चुकी है। आए दिन व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस किसी का भी खुलासा नहीं कर पा रही है। इसी कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

यह भी पढ़े :सेलिब्रिटिज का बाइकिंग शौक, देखिए कलेक्शन

यह भी पढ़े :क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार

यह भी पढ़े

Web Title-Iron merchant shot by goons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agra, iron merchant shot by goons, shot by goons, iron merchant shot , in agra iron merchant shot, iron merchant shot in agra, iron merchant , shot by goons, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, agra news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved