करनाल। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने बुधवार को स्थानीय सेक्टर 12 में 8 से 10 दिसम्बर तक होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों के संदर्भ में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 8 दिसम्बर को गीता पर प्रदर्शनी, 9 दिसम्बर को गीता पर सेमीनार और 10 दिसम्बर को नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। प्रदर्शनी में सभी विभागों के करीब 60 स्टाॅल लगाए जाएंगे। उन्होंने स्टालों की तैयारियों को बारीकी से देखा और अधिकारियों को स्टालों पर अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित प्रचार सामग्री देकर स्कीमों की जानकारी आम जनता को देने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एडीसी डाॅ प्रिंयका सोनी, करनाल के एसडीएम योगेश कुमार, इन्द्री के एसडीएम अश्विनी मलिक, शुगर मिल की एमडी वर्षा खांगवाल,सीटीएम सुधांशु गौतम और डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope