पानीपत। पानीपत में चल रहे बीजेपी के दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान इनसो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंकने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने इनसो कार्यकर्ताओं से पुतले को छीन लिया। इनसो जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से छात्रों के हित में काम करने की मांग की। पानीपत के आर्य कॉलेज में दो दिवसीय बीजेपी कार्यकत्र्ता समेलन आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को इनसो कार्यकर्ताओं ने कॉलेजों में छात्रों से हो रहे अन्याय से नाराज मुख्यद्वार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही इनसो कार्यकत्र्ता समारोह स्थल पर पहुंचे तो पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया और पुतले को भी छीन लिया। इनसो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के कॉलेजों में छात्र चुनाव करवाएं जाये। साथ ही निजी कॉलेजों में संचालको की फीस वृद्धि की मनमर्जी पर अंकुश लगाया जाये। [@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope