हेग। संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाली एक भारतीय छात्रा ने इस वर्ष का
अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार (इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस पीस प्राइज) जीता
है। उसे यह पुरस्कार भूमंडल को बचाने के लिए किए गए संघर्ष के लिए मिला है।
गल्फ न्यूज के मुताबिक स्कूली छात्रा कहकशां बसु (16) को नोबेल पुरस्कार
से सम्मानित मोहम्मद यूनुस ने हेग में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में यह
पुरस्कार प्रदान किया।
कहकशां ने आठ वर्ष की उम्र में दुबई स्थित अपने पडोस में कचरा के
पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) के लिए जागरूकता अभियान चलाया। वह मेजर ग्रूप फॉर
चिल्ड्रेन एंड यूथ ऑफ द यूएन एनवायर्मेटल प्रोग्राम की अब तक की सबसे कम
उम्र की वैश्विक समन्यवयक बनने जा रही है।
कहकशां ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों को संबोधित किया है और उसका
संगठन ग्रीन होप 10 देशों में सक्रिय है, जिसमें 1000 से अधिक स्वयंसेवी
हैं।
# साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope