चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में इस बार कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। आप के बाद बड़े और छोटे बादल को अब कांग्रेस ने लंबी व जलालाबाद क्षेत्रों में ही फंसाये रखने की चाल चली है। [@ पंजाब 2016 लेखा जोखा - 2016 की विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर।]
बड़े बादल लगातार लंबी क्षेत्र से चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्हें अपने चुनाव क्षेत्र में अपने विरोधियों की तरफ से कभी कोई गंभीर चुनौती नहीं मिली, लेकिन दस साल से सत्ता में रहे बादल को पहली बार कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आप ने बादल के मुकाबले दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह को मैदान में उतारा है। जरनैल सिंह विधायक पद से इस्तीफा दे कर मैदान में उतरे हैं। केंद्रीय मंत्री रहते पी. चिदंबरम पर जूता फेंकने के बाद जरनैल सिंह लोगों के बीच चर्चा में आये थे। फिर आप से चुनाव लड़ कर वे विधायक बन गए।
जरनैल सिंह की उम्मीदवारी पर बादल ने कहा था कि उनके मुकाबले कौन चुनाव लड़ता है, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला के साथ-साथ लंबी से भी बादल के मुकाबले चुनाव लड़ेंगे। जाहिर है, कैप्टन के चुनाव लडऩे के फैसले से परिणाम आने तक लंबी क्षेत्र लगातार चर्चा में रहेगा। कैप्टन का दावा है की लोग अकाली दल के सफाये के लिए तैयार बैठे हैं.
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope