लखनऊ। प्रदेश शासन ने तात्कालिक प्रभाव से दस खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को स्थानान्तरित कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार को जनपद रामपुर से प्रतापगढ़, गिरीश कुमार वर्मा को इटावा से बुलन्दशहर, कृपा शंकर को मुजफ्फर नगर से अलीगढ़, दिनेश कुमार शुक्ला को रामपुर से सुल्तानपुर, राम किशोर को बदायूं से हरदोई, आशीष कुमार वर्मा को सहारनपुर से फर्रूखाबाद, सनजीत कुमार को चित्रकूट से सहारनपुर, सुनील कुमार को सहारनपुर से मेरठ तथा मान सिंह निरंजन को इटावा से जालौन उनके निजी अनुरोध पर स्थानान्तरित किया गया है, जबकि नरेश कुमार को अमरोहा से इटावा प्रशासनिक आधार पर स्थानान्तरित किया गया है। स्थानान्तरित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती जनपद में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope