बारां। यहां मंडोला व बराना के बीच एक रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मरने वाले दोनों पति-पत्नी हैं। वे खुरी गांव के निवासी थे। शुक्रवार को वे ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव से बारां की ओर जा रहे थे। रास्ते में मंडोला व बराना के बीच रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को बारां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope