नागौर। यहां मेड़ता सिटी में जैतारण बाइपास स्थित एक वाहन सर्विस सेंटर के समीप करीब 15 साल से बंद पड़े कुएं की खुदाई के दौरान श्रमिकों को एक मानव नर कंकाल मिला है। जिसे यहां सामुदायिक चिकित्सालय में लाया गया। जहां से पुलिस ने कंकाल के मुख्य अवशेषों को डीएनए टेस्ट के लिए जयपुर स्थित फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भिजवाया गया है। कुएं में मिले मानव नर कंकाल के साथ पेंट, स्कार्फ व जूते भी मिले हैं। थानाधिकारी तुलसीराम ने बताया कि यहां राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कात्यासनी निवासी बाबूलाल के सर्विस सेंटर के पास करीब 15 साल से खसरा नंबर 3820 पर बंद पड़े कुएं की बुधवार को खुदाई का कार्य चल रहा था। 45 फीट कुएं की खुदाई होने पर कुंए में पानी निकल आया, इसके मोटर से पानी निकासी के साथ हो रहा खुदाई कार्य 50 फीट तक पहुंच गया। इस दौरान श्रमिकों को खुदाई करते समय कंकाल की खोपड़ी निकली। धीरे-धीरे कंकाल के शेष अवशेष भी निकलने लगे। जिस पर बाबूलाल ने मेड़ता सिटी थाना पुलिस को कुएं में नर कंकाल निकलने की सूचना दी। मानव नर कंकाल के साथ एक पेंट, स्कार्फ, जूते भी साथ आए। तथा पेंट की जेब में रखे पर्स में एक 100 का नोट भी मिला। मौके पर पहुंचे थाना सब इंस्पेक्टर कृष्णचंद ने कंकाल के अवशेष सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाए। पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए कंकाल के अवशेष जयपुर फोरेंसिक लैब भिजवाए। कुआ भोलाराम बागवान के खेत में था। भोलाराम ने इसे कुएं को विजयनगर निवासी एक महाजन को बेचान कर दिया। महाजन से इस खेत को कात्यासनी निवासी महेन्द्र ने खरीदा। महेन्द्र सिंह से सर्विस सेंटर के लिए कात्यासनी निवासी बाबूलाल ने जगह खरीदी तथा कुएं की खुदाई का कार्य करवाया। जैतारण-मेड़ता मुख्य मार्ग पर स्थित इस बंद पड़े कुएं की खुदाई के दौरान 50 फीट की गहाराई पर नर कंकाल मिलने पर लोग पूरे दिन अज्ञात व्यक्ति की हत्या करके शव कुएं में डाल दिए जाने अथवा आत्महत्या जैसे तरह-तरह के कयास लगाते रहे। कंकाल के साथ पर्स में मिले कार्ड के अनुसार पुलिस भी उक्त कंकाल की शिनाख्ती को लेकर छानबीन करने में जुटी हुई है। काश्तकारों के अनुसार बंद होने से पूर्व इस कुएं में करीब 10 साल पूर्व राजसमंद-उदयपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसको पुलिस ने पालिका सफाईकर्मियों के सहयोग से बाहर निकलवाया था। उसके कुछ समय बाद से यह कुआ बंद पड़ा है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope