करनाल। हरियाणा में नीलाखेडी नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण दो सडक हादसे हुए। खबर है कि करीब 30 गाडियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसों में 15 से ज्यादा लोग लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक करनाल के पास नीलोखेडी में नेशनल हाईवे नंबर-1 पर ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया।
इससे पीछे चल रही कार ट्रक से टकरा गई। इसके बाद कोहरे के कारण 15 से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में लखनऊ से अमृतसर जा रहे एक परिवार के पांच लोगों में से 4 की मौके पर मौत हो गई। दूसरा हादसा इससे कुछ दूरी पर पुलिस चौकी के सामने हुआ। यहां 10 गाडियां धुंध की वजह से टकरा गई।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope