शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला ज़िला के रोहडू उपमण्डल के दूर-दराज तांगणू गांव का दौरा किया तथा जो लोग 14 जनवरी की रात को आग लगने के कारण बेघर हो गए हैं, को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। अग्निकांड से गांव में घर व जान-माल का भारी नुकसान हुआ था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वन विभाग को भवनों के निर्माण के लिए ईमारती लकड़ी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में सामुदायिक केन्द्र का निर्माण किया जाएगा। वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार बेघर परिवारों के पुनर्वास के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि सभी 54 प्रभावित परिवारों को एक समान वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाए। [@ यहां बहन सेहरा बांध, ब्याह कर लाती है भाभी] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
उन्होंने गांव के लिए सम्पर्क मार्ग निर्माण और तांगणू में महिलामंडल निर्माण तथा सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे घर का निर्माण करते समय भवनों के मध्य में पर्याप्त दूरी रखे। उन्होंने कहा कि लोगों को पशुओं के चारे के भण्डारण के लिए अतिरिक्त प्रावधान करने चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को सुना तथा प्रशासन को उनका तत्काल निवारण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत तांगणू-जंगलिक के प्रधान ने मुख्यमंत्री तथा प्रशासन का अग्नि पीड़ित परिवारों को तुरन्त राहत व पुनर्वास प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उपायुक्त रोहन ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रभावित परिवारों को 71 लाख रुपये की राशि वितरित की गई है। इसके अतिरिक्त लोगों को ईंधन, खाद्यान्न सामग्री, कम्बल, पशुओं के लिए चारा तथा बर्तन भी प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि बच्चों को किताबें उपलब्ध करवाने का खर्च ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी वहन करेगी।
ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 3 लाख रुपये की राशि दी गई है। उपमण्डलाधिकारी रोहडू अनुपम कुमार ने कहा कि प्रत्येक परिवार को 1.19 लाख रुपये की राशि दी जा रही है, जिनमें से अधिकतर को यह राशि पहले ही दी जा चुकी है। रोहडू विधायक मोहन लाल बराकटा, प्रदेश कांग्रेस समिति सदस्य गीता नेगी, रोहडू ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ईश्वर दास छोहारू, महिला ब्लॉक कांग्रेस समिति की अध्यक्ष किरण दत्ता, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाज्टा, जिला कांग्रेस समिति के महासचिव राजकुमार नीटू व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
Daily Horoscope