कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए सभी को एकजुट रहने की जरुरत है। इस देश की तरफ जो भी नापाक इरादे रखेगा। उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस देश के सैनिक और आम नागरिक देश पर मर मिटने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। सांसद राजकुमार सैनी शुक्रवार को हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच की ओर से नीलकंठी यात्री निवास के सभागार में हुए हरियाणा स्वर्ण जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में हरियाणा वीर शहीदी दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। सांसद ने हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच की ओर से हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि विरले लोग ही शहीद वीर सैनिकों को याद करते है। ऐसे समय में इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से युवा पीढ़ी को निश्चित रुप से प्रेरणा मिलेगी।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope