अहमदाबाद। गुजरात में किसानों की खुदकुशी के मुद्दे पर प्रदेश विधानसभा में सत्ताधारी
भारतीय जनता पार्टी तथा विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी
नोकझोंक के बाद हाथापाई हुई, जिसमें मंत्री निर्मला वाधवानी तथा कांग्रेस
सदस्य बलदेव ठाकोर घायल हो गए।
अमरेली से कांग्रेस विधायक परेश धनानी द्वारा राज्य में किसानों की खुदकुशी
से संबंधित एक सवाल पर चर्चा के दौरान हंगामा शुरू हुआ। राज्य के गृह
मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने जब यह कहने का प्रयास किया कि वह इस सवाल का
जवाब पहले ही दे चुके हैं, तो धनानी, ठाकोर तथा अन्य विपक्षी सदस्य अध्यक्ष
की आसंदी की तरफ बढ़ गए। [# यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्य भी अध्यक्ष की आसंदी की तरफ बढ़े। अभद्र
भाषा के साथ विधायकों की आपस में नोकझोंक हुई, जिसके बाद उनके बीच हाथापाई
शुरू हो गई। इस दौरान, राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री निर्मला
वाधवानी को चोट आई। ठाकोर भी घायल हो गए। मंत्री के बाएं हाथ पर प्लास्टर
दिखा, जबकि कांग्रेस के विधायक के बाएं पैर पर बैंडेज नजर आया।
उप
मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने आरोप लगाया है कि ठाकोर ने भाजपा सदस्यों पर
हमला किया, जबकि कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने दावा किया कि भाजपा
सदस्यों ने उनका गला घोंटने की कोशिश की।
कांग्रेस
का आरोप है कि बीजेपी के लोगों ने अपशब्द कहे, वहीं बीजेपी का कहना है कि
कांग्रेस के लोग मीडिया में बने रहने के लिए मारामारी तक कर रहे हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope