शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के लोगों को शिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और शिवरात्रि हिमाचल प्रदेश में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने आशा जताई की यह पर्व लोगों के जीवन में शांति और प्रसन्नता लाएगा। [# यहां बहन सेहरा बांध, ब्याह कर लाती है भाभी] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश के लोग प्राचीन समय से ही पारम्परिक उल्लास के साथ शिवरात्रि का पर्व मनाते आ रहे हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भगवान शिव का घर भी कहा जाता है और राज्य के विभिन्न भागों में मनाए जाने वाले शिवरात्रि उत्सव का अपना महत्व है। उन्होंने आशा जताई कि शिवरात्रि का त्यौहार आपसी भाइचारे को मजबूत कर प्रदेश के लोगों के जीवन में नई उमंग और उत्साह का सृजन करने में सहायक सिद्ध होगा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope