शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला जिला के विकास खण्ड चिड़गांव के तांगणू गांव में हुए भीष्म अग्निकांड पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस अग्निकांड में 30 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए और 48 परिवार बेघर हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तथा राज्य के लोग दुःख की इस घड़ी में इन परिवारों के साथ हैं। [@ 5 लाख रुपए देकर लाई गई दुल्हन निकली लुटेरी, शादी के 6 दिन बाद भागी]
बचाव एवं राहत कार्य शीघ्र आरम्भ किए गए तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांगणू में इन परिवारों को रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। 48 परिवारों को प्रत्येक को 40 हजार रुपये की तुरंत राहत राशि प्रदान की गई है तथा भोजन, कंबल, गैस सिलेण्डर, स्टोव, तरपाल इत्यादि भी प्रभावित परिवारों को उपलब्ध करवाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को तुरंत आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope