कैथल। प्रदेश की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से गांव खेड़ी सिकंदर के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रगतिशील किसान राजेश कुमार के फार्म पर जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए स्वर्ण जयंती किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के नेता रणधीर गोलन मुख्यातिथि थे। [# ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
इस किसान सम्मेलन में आसपास के क्षेत्रों के प्रगतिशील किसान व अन्य किसानों ने शामिल होकर खेती का उत्पादन बढ़ाने के लिए तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने की विधियों के बारे में तकनीकी जानकारी प्राप्त की। भाजपा नेता रणधीर गोलन ने कहा कि किसानों को रासायनिक खादों व कीटनाशक दवाओं का अंधाधुंध प्रयोग छोडकऱ जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए जैविक खेती को अपनाएं।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope