कानपुर. यहां पूरे शहर में बादल नाम के बकरे की धूम मची है। इसको खरीदने के लिए लोग अब तक 13 लाख रुपए की बोली भी लगा चुके हैं। इसके बावजूद इसके मालिक बेचने को तैयार नहीं हैं। मजे की बात ये है कि बादल के साथ आम जनता से लेकर पुलिसकर्मी भी सेल्फी ले रहे हैं। आगे पढ़िए क्या है इसकी डाइट…
हरे पत्ते के साथ रोज खाता है घी-रोटी
-बकरे के मालिक आकीब ने बताया कि बादल सुबह 7 बजे पेड़ के तोड़े हरे ताजे पत्ते खाता है।
-10 बजे सुबह और रात में 8 बजे देसी घी लगा रोटी खाता है।
-एक बार में कम से कम 10 से 12 रोटी खा जाता है।
-दिनभर में 250 ग्राम काजू, 250 ग्राम किसमिस और करीब आधा किलो मूंगफली के दाने खाता है।
-इसके अलावा आधा लीटर दाल (घी मिला हुआ), करीब 200 ग्राम भुना हुआ बिना नमक मिलाए मखाना खाता है।
-गर्मी में इसे ऐसी रूम में रहने की आदत है। दिनभर में एक लीटर कोल्ड ड्रिंक भी पिलाना पड़ता है।
- इसके साथ रोजाना इसे आधा दर्जन केला, दो सेब, दो समय आधा-आधा लीटर दूध भी पिलाते हैं।
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope