• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है गीता जयंती महोत्सव

Geeta jayanti mahotsav celebrate - Karnal News in Hindi

करनाल। अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव जिले के विभिन्न खंडों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने दी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन गीता विषय पर प्रतियोगिताएं , गीता पाठ का आयोजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किय गए व गीता उपदेश जागरूकता रैली भी निकाली गई। ब्लॉक स्तर पर गीता जयंती महोत्सव तीन दिसम्बर शनिवार तक आयोजित होगा। इसके अलावा जिले में 8 से 10 दिसम्बर तक अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन स्थानीय सेक्टर-12 में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अन्तर्गत शुक्रवार को करनाल ब्लॉक के गांव घीड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता में सोनिया और इंदु प्रथम,पूजा और रीतू द्वितीय और हिमानी और आरजू तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, पिंसी दूसरे स्थान पर और शगुन तीसरे स्थान पर रही।


खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

यह भी पढ़े

Web Title-Geeta jayanti mahotsav celebrate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, haryana news, karnal- karnal news, geeta jayanti mahotsav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved