राजस्थान में कई जगह पारा शून्य से नीचे...
राजस्थान में तीन स्थानों में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से नीचे
दर्ज किया गया। जयपुर जिला प्रशासन ने कडाके की सर्दी को देखते हुए स्कूलों
के समय में परिवर्तन किया है। मौसम विभाग प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के
पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.4
डिग्री, चूरू में शून्य से नीचे 0.3, अलवर में शून्य से नीचे 0.5 डिग्री
दर्ज किया गया है। भीलवाडा में 1 डिग्री, फलौदी 1.5, सीकर 2, पिलानी 2.5,
श्रीगंगानगर 3.1, बीकानेर 3.7, जयपुर में 3.8, अजमेर 4.7, जैसलमेर 5, डबोक
5.4, बाडमेर 7 और कोटा में 8.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 4 डिग्री
सेल्सियस से नीचे तापमान वाले स्थानों पर पाला भी पड रहा है।
कश्मीर घाटी, लद्दाख में शीतलहर...
तापमान के जमाव बिन्दु से नीचे चले जाने के कारण लद्दाख क्षेत्र
सहित कश्मीर संभाग में क़डाके की ठंड पड रही है और अधिकांश स्थानों पर कल
इस मौसम में सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि
पूरे कश्मीर घाटी और कुछ स्थानों सहित लद्दाख क्षेत्र में तापमान के कई
डिग्री नीचे चले जाने के कारण कल मौसम की सबसे सर्द रात रही। उन्होंने
बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रात का तापमान शून्य से नीचे 12.4
डिग्री दर्ज किया गया जो कि एक रात पहले 6.2 डिग्री था। अधिकारी ने बताया
कि रिजॉर्ट का न्यूनतम तापमान जनवरी महीने में तीन साल में सबसे कम दर्ज
किया गया।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope