नई दिल्ली। हिमाचल में मसूरी व समीपवर्ती इलाकों में बुधवार देर शाम अचानक
मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई जिसके बाद दूर-दूर तक बर्फ की मोटी परत
बिछ गई। मसूरी से 24 किलोमीटर दूर धनोल्टी, सुरकंडा, बुरांसखंडा के बीच
जोरदार बर्फबारी से वहां मौजूद पर्यटकों को मानों बिन मांगी मुराद मिल गई।
पर्यटकों का इस बर्फबारी से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का तापमान -3.2
डिग्री तक गिर गया है जो कि छह साल में सबसे कम तापमान है। मंगलवार रात को
शिमला के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका
केलांग रहा। यहां पर -11.4 तापमान रहा। जबकि मनाली में -6.6, कल्पा में
-8.6 और सोलन में -1 डिग्री तापमान रहा।
दिल्ली में ठंड ने पिछले
पांच साल का रिकॉर्ड तोड दिया है। आज दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान चार
डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, कोहरे के कारण दिल्ली में आने-जाने वाली कुल
44 ट्रेनों पर असर पडा है।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope