अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में लाखों रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। अजमेर के भागचंद सोनी नगर में सांसद कोष से साढ़े 20 लाख और पूर्व मोती नगर में 3 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। [# इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग ] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
इस मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार निरंतर विकास के पथ पर है। अजमेर उत्तर में राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने अपने कोष से करीब साढ़े 3 करोड़ के कार्य करवाए हैं। इसके साथ ही उत्तर विधान सभा क्षेत्र में करीब 10 करोड़ के विकास कार्य कराए गए हैं। सरकार शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नित नए विकास के कार्य करवा रही है। इस दौरान अजमेर के मेयर धर्मेंद्र गहलोत, भाजपा शहर अध्यक्ष सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद और कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope