• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल के पूर्व मंत्री कांत विश्वास नहीं रहे

Former West Bengal Minister Kanti Biswas passes away - India News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता कांति विश्वास का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की समस्या थी। विश्वास का निधन बुधवार को एक निजी अस्पताल में हो गया। वह 84 साल के थे। उनके घर में एक बेटा और एक बेटी हैं।

विश्वास वर्ष 1977 से 1982 के बीच युवा मामलों के मंत्री रहे थे। वर्ष 1982 से 1991 के बीच और वर्ष 1996 से 2006 के बीच उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्रालय संभाला था। वह पांच बाल विधायक रह चुके थे। उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले के गैघता विधानसभा क्षेत्र से तीन बार और संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र से दो बार जीत दर्ज की थी।

(आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-Former West Bengal Minister Kanti Biswas passes away
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former west bengal minister, kanti biswas passes away, cpi leader kanti biswas dead, former cpi leader passes away, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved