• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

For municipal elections, BJP any waist - Shimla News in Hindi

शिमला। मई में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा के आला नेता पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुट गए हैं। इस बार भाजपा नगर निगम ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डो पर नजर लगाए हुए हैं, क्योंकि 2007 के चुनाव में भाजपा को इन वार्डो में हार का मुंह देखना पड़ा था। शहरी क्षेत्रों में भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यम ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद, शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज और सिकंदर कुमार, जिला अध्यक्ष संजय सूद भी इस दौरान उपस्थित रहे।
गणेश दत्त ने कार्यकर्ताओं से कहा कि शिमला में अगले तीन महीने में नगर निगम के चुनाव होने वाले है जिसके लिए कार्यकर्त्ता अपनी कमर कस ले। शिमला की नगर निगम वामपंथियो के राज में दस साल पीछे चलेगयी है और शिमला शहर में गंदगी चार्म सीमा पर है। विकास के नाम पर इन लोगों ने केवल शिमला की जनता के साथ धोखा किया है। शिमला शहर की जनता पानी के लिए तड़प रही है, वामपंथियो ने अपने गोषणा पत्र का कोई भी वायदा पूरा नहीं किया है।
उन्होंने कहा सरकार पूरी तरह से फेल है और इन बर्फबारी में प्रशासन की पोल खुली है जोकि दिखता है कि सरकार का आपदा प्रबंधन पूरी तरह से फेल ही चूका है। उन्होंने कहा कि सरकार के हर महकमे में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम शिमला में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएगी और शिमला शहर देश का सबसे विकसित व सुन्दर शहर बनाएगी।

[@ अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-For municipal elections, BJP any waist
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: municipal, elections, bjp, any, waist, shimla news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved