• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहीद को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

final farewell to martyr tears - Kurukshetra News in Hindi

पिहोवा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल बटालियन 127 के शहीद सुशील कुमार की शहादत की यादें हमेशा हरियाणावासियों के दिलों में बसी रहेगी। इस वीर सैनिक ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर पिहोवा कुरुक्षेत्र के साथ हरियाणा का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस वीर सैनिक के बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पिहोवा में शहीद सुशील कुमार की पार्थिक देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। शहीद की अंत्येष्टि के दौरान मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, विधायक डाॅ. पवन सैनी, विधायक जसविन्द्र सिंह संधू, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापूर, जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, एसडीएम अजय चैपड़ा और डीएसपी शीतल कुमार सहित हजारों लोग मौजूद थे। जिन्होंने नम आंखों से शहीद सुशील कुमार को अंतिम विदाई दी। वही सेना की ओर गाॅर्ड आॅफ आॅनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने राज्य सरकार की तरफ से शहीद सुशील कुमार के परिवार को 50 लाख रुपए और शहीद के बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करने की घोषणा भी की।

यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े

Web Title-final farewell to martyr tears
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: final, farewell, martyr, tears, pihowa, kurushetra, haryana, news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved