आजमगढ़। बारात में डांस को लेकर दो पक्षों में
जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उपचार
के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी
हुई है। [@ चुनाव आयोग के फैसले के बाद मुलायम-शिवपाल के पास बचे है अब ये विकल्प]
यह घटना तहबरपुर थानाक्षेत्र के नवापुरा गांव
में घटी। घायल महिला का नाम तजिया उम्र 25 वर्ष पत्नी रामप्यारे यादव है। वह इसी
गांव की रहने वाली है। हुआ यह कि रविवार की रात इसी महिला के घर बारात आई हुई थी।
द्वारपूजा के दौरान डीजे पर बाराती व घराती दोनों पक्ष डांस करने लगे। बारातियों ने
घराती पक्ष के लोगों को डांस करने से मना किया। यह अलग बात है कि घराती पक्ष के
लोग डांस करने से नहीं माने। डांस को लेकर दोनों पक्षों में अचानक मारपीट शुरू हो
गयी। मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंची यह महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
आनन-फानन में उपचार के लिए उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उसकी
हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope