जौनपुर। यूपी के जनपद जौनपुर के थाना खेता सराय क्षेत्र स्थित ग्राम महरौड़ा मे कच्चा मकान गिरने से घर में सो रहे पिता पुत्री की मौत हो गई और दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुरुवार की रात रामअवध बिंद (35) का परिवार कच्चे मकान में सो रहा था। आधी रात में मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इसके चलते पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। आवाज सुनकर पड़ोसी भाग कर घटना स्थल पर पहुंचे और मलबे से परिजनों को बाहर निकाला।
लेकिन जब तक मलबा हटा पाते, तब तक मलबे में दबे रामअवध एवं उसकी पुत्री कोमल 2 वर्ष की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope