• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Exclusive - नगर निगम में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार

Exclusive - Large scale corruption in the municipal - Hisar News in Hindi

हिसार। नगर निगम की जिम्मेदारी है कि शहर को साफ सुथरा रखे और शहरवासी धूल मिट्टी से बच सके। लेकिन नगर निगम के अधिकारी मात्र औपचारिकता निभाने में जुटे हैं। इसे लेकर अधिकारी कितने जिम्मेदार है। ये तो सब पता चला। जब उन्होंने पिछले दस महीने से सफाई कर्मियों को झाड़ू भी उपलब्ध नहीं कराया है और शहर में पानी का छिड़काव भी नहीं कराया। । जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग सुबह साफ सुथरी हवा लेने घर से निकलते हैं। लेकिन उन्हें प्रदूषित हवा ही लेकर घर लौटना पड़ता है। जबकि कुछ सालों पहले शहर में रोजाना पानी का छिड़काव किया जाता रहा है। लेकिन धीरे धीरे ये एक दिन छोड़कर एक दिन, फिर सप्ताह में एक बार, फिर वीआईपी दौरे के दौरान और अंत में इसे पूरी तरह बंद ही कर दिया गया। दूसरी ओर नगर निगम के अधिकारी आज भी कागजों में पानी के छिड़काव का पैसा उठाते जा रहे हैं। नगर निगम के बजट में भी इसके लिए पूरी तरह बजट जारी किया जाता रहा है। इसे लेकर जब बात की सीएसआई सुभाष से। तो उन्होंने कहा कि किन्हीं तकनीकी खराबी के चलते पानी का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। यदि किसी भी क्षेत्र के लोग इसके लिए कहते हैं तो इस बात पर ध्यान रखते हुए छिड़काव करवा दिया जाएगा।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!

यह भी पढ़े

Web Title-Exclusive - Large scale corruption in the municipal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hisar, news, haryana, exclusive, large, scale, corruption, municipal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hisar news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved