भिवानी। रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी ने वित्तमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता लोगों को गुमराह कर साजिश करने में जुटे हैं। लेकिन जांच के बाद सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। वे बुधवार को लक्षचण्डी महायज्ञ में आहूति देने भिवानी आए हुए थे। इस मौके पर नायब सैनी ने कहा कि वित्त मंत्री पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह गलत है। उन्होने नोटबंदी पर कहा कि हरियाणा देश में कैशलेस होने वाला पहला प्रदेश बनेगा और कैशलेस होने के बाद प्रदेश में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह नकेल कस ली जाएगी। सीएम घोषणा के बाद भी अधर में लटकी जिला स्तर पर अनुबंध आधार भर्तियों पर नायब सैनी ने कहा कि विभागों से खाली पदों की जानकारी ली जा रही है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope