• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

उत्तर-पूर्वी भारत में भूकंप के झटके, तीव्रता 6.7,केंद्र म्यांमार में

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी भारत में बुधवार दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। म्यांमार में भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई गई। असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का झटका करीब चार बज कर दस मिनट पर महसूस किया गया। जमीन से करीब 91 किलोमीटर अंदर भूकंप बताया गया है।


झटके कोलकाता, गुवाहाटी व बिहार में पटना तक महसूस किए गए। पटना के अलावे पूर्णिया, बेगूसराय, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जहानाबाद, गया सहित कई जिलों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। पटना में करीब तीन सेकंड तक झटके महसूस किए गए। राज्य के बाकी हिस्सों में भी भूचाल महसूस किया गया। बिहार में पिछले वर्ष अप्रैल महीने में लगातार आए भूकंप के झटके से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों से डर की वजह से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि उन्‍होंने करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए।भूकंप के बाद कोलकाता में मेट्रो सेवा रोक दी गई।

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य भागों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भूकंप के झटके रांची के अलावा बोकारो,जमशेदपुर और देवघर,समेत संथाल परगना के अनेक हिस्सों में महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप से जान-माल को क्षति की खबरें फिलहाल नहीं मिली हैं। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह म्यांमार-भारत सीमा क्षेत्र में आए 5.5 तीव्रता के भूकंप से असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय और पूर्वोत्तर भारत के कुछ अन्य हिस्से दहल उठे थे।

यह भी पढ़े

Web Title-earthquake jolts north eastern india
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: earthquake, north eastern india, myanmar, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved