भरतपुर। कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव सिनसिनी में गृह क्लेश के चलते बुधवार को एक युवक ने विषाक्त पदार्थ पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। उसे उसके परिजनों ने इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार सिनसिनी गांव निवासी दयाचन्द बुग्गा चलाने का कार्य करता है। बुधवार दोपहर वह खाना खाने घर गया था। घर पर उसका किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इससे व्यथित हो दयाचन्द घर से निकल गया और विषाक्त पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। रास्ते में बेहोशी की हालत में मिलने पर स्थानीय लोगों की सूचना पर उसके परिजन वहां पहुचे तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उन्होंने तत्काल उसे कुम्हेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। वहां हालत बिगड़ती देख उसे भरतपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज जारी है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope