• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाबा साहब की तस्वीर पर लिखी अभ्रद भाषा, लोगों ने जताया विरोध

DR. BR Ambedkar picture language written on the picture, the people expressed their opposition - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। भारत रत्नी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच व अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में लगी तस्वीर को कांट-छांटकर अभद्र शब्द लिखने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।
विचार मंच के जिलाध्यक्ष प्यारेलाल खोईवाल ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के जो यह अभद्र शब्दों का प्रयोग किया यह कार्य संविधान के विपरित किया गया कार्य है। यह अत्यन्त घृणित कार्य है और इसे देशद्रोह माना जाये। उन्होंने कहा कि यह अशांति फैलाने वाला कृत्य है। इसे लेकर जिले के दलित, आदिवासी, एवं मूलनिवासी व समस्त जनता में रोष व्याप्त है। अत: ऐसे कार्य करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन पर कार्रवाई की जाए। इससे पूर्व दोनों संगठनों के पदाधिकारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।


खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

यह भी पढ़े

Web Title-DR. BR Ambedkar picture language written on the picture, the people expressed their opposition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr- , br, ambedkar, picture, language, written , people expressed , opposition, bhilwara, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved