बिलासपुर। व्यास उत्सव मेला 2017 का रविवार को महर्षि वेद व्यास जी की व्यास गुफा स्थित प्रतिमा में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरु हो गया। श्री-श्री 1008 बाबा कल्याण दास काले बाबा के परम शिष्य संजीव शर्मा पप्पा ने व्यास की पूजा अर्चना की। उसके बाद व्यास उत्सव मैदान बास्केटबॉल मैदान में रिबन काट कर मेले का शुभारंभ किया। व्यास उत्सव आयोजन समिति और व्यास नगर समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने मुख्यतिथि को स्मृति चिन्ह, वरिष्ठ उप प्रधान अविनाश कपूर ने शॉल, कमेटी के चैयरमेन विजयराज ने व्यास जी प्रतिमा देकर उन्हें सम्मानित किया। [@ अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
कमलेंद्र कश्यप ने अपने संबोधन में वेद व्यास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके तहत दिन में चित्रकला, निबंध लेखन, बेबी शो, फैंसी ड्रेस, म्यूजिकल चेयर, बास्केटबाल, कबड्डी, फुटबाल, बॉक्सिंग, क्रिकेट और बैडमिंटन के अलावा स्लो साइकल, बोरा उठाओ एवं चम्मच दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। समिति के प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि मेला 28 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि मेला ग्राउंड में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगना शुरू हो गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope