जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान की ओर से शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर बुधवार से प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। शहर में मंगलवार की रात ऑटो रिक्सा में हुए अपहरण और सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई युवती को न्याय दिलाने और पुलिस की अकर्मण्यता पर राज्य सरकार की नींद तोडऩे के लिए प्रदर्शन होगा।
आम आदमी पार्टी राजस्थान प्रदेश सचिवालय कोर्डिनेटर अशोक जैन मांगरोल ने कहा की राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिती बद से बदतर होती जा रही है। हफ्ते भर में राज्य से यह तीसरी दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है, जिनमे से दो मामले सामूहिक दुष्कर्म के है।
राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए राज्य में महिला सुरक्षा पर राज्य सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खुल रही है।
एक तरफ देश के प्रधानमंत्री ‘ बेटी बचाओ’ के नाम पर भाषण दे रहे है। लेकिन राज्य सरकार ‘महिला सुरक्षा’ पर मोन धारण किए बैठी है। राज्य में खुलेआम राज्य में हत्या, लुट, बलात्कार, अपहरण जेसे मामले सामने आ रहे है लेकिन पुलिस पूरी तरह से निश्क्रिय है। आम आदमी पार्टी नारी सुरक्षा मुद्दे पर महिला शक्ति को आहवान करती है की वो सरकार की नींद तोडऩे और राज्य में दुष्कर्म पीडि़तओ को न्याय दिलवाने में अपनी भूमिका अदा करें। आम आदमी पार्टी ‘महिला सुरक्षा’ में राजस्थान सरकार की असफलता पर महिलाओं के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope