जयपुर । राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की शासन सचिवालय में बुधवार को मंत्रीमंडललीय उपसमिति के साथ वार्ता हुई। इस वार्ता के बाद मंत्रीमंडलीय उपसमिति के सदस्य संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि महासंघ की सात मुख्य मागों में से अधिकतर पर सहमति बन गई है। इन मांगों में सचिवालय सेवा के समान वेतनमान और अधीनस्थ मंत्रालय का गठन करना है। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि अब इस बैठक के मिनिट्स तैयार होंगे और मुख्यमंत्री के सामने रखे जाएंगे। वहीं महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज सक्सेना बताया कि वार्ता सकारात्मक रही है। लेकिन 36 सौ ग्रेड पे का मुद्दा अभी भी अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर इस वार्ता के बाद उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ, तो महासंघ के कर्मचारी नेता भूख हड़ताल करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope